आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर के रोडवेज स्थित एक होटल में पूर्वाचल राइस मिल वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष उपेशचंद्र मिश्रा माल्यार्पण कर स्वागत किया। अंत में संगठन के लोगों प्रदेश अध्यक्ष को पांच सूत्री मांगों का प्रस्ताव सौपा।
प्रदेश अध्यक्ष उपेशचंद्र मिश्रा ने कहा कि जिले में राइस मिलरों को कार्य न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है। उन्होने कहा कि जिले में पर्याप्त राइस मिले होने के बावजूद दूसरे जिले में धान कुटाई के लिए भेजा जा रहा है। स्वागत समारोह में जिला संरक्षक कन्हैया जयसवाल, जिलाध्यक्ष राजेश जायसवाल, आनंद प्रकाश सिंह, श्रवण गुप्ता, उमा यादव, चांद मोहम्मद, विनोद जायसवाल, तृप्ति गुप्ता, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार