राजस्व टीम ने देव स्थली का किया सीमांकन

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चकखैरुल्लाह गांव में लंबे समय से विवाद मंे फसी देव स्थल का सीमाकंन गठित टीम ने किया। हालांकि पैमाइश के बाद भी देव स्थली सुरक्षित करना कागजी दौड़ में रुक गया। थाना क्षेत्र के चकखैरुल्लाह गाव में देव स्थली समेत कई सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण है। गांव के लोग लंबे समय से सुरक्षित करने की गुहार लगा रहे हैं। तहसीलदार सदर ने टीम गठित कर शनिवार को मौके पर सीमांकन के लिए भेजा। टीम ने सीमांकन कर चिन्हित कर दिया परंतु ग्रामीणों से कहा गया कि रिपोर्ट एसडीएम के यहां भेज दी जायेगी, जैसा आदेश होगा कार्य होगा। इस दौरान काफी संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *