अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकास खण्ड अतरौलिया के प्रथम सफाई कर्मचारी रहे रामसेवक विश्वकर्मा के अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर मंगलवार को विकास खण्ड सभाकक्ष में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख चन्द्रशेखर यादव ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रामसेवक विश्वकर्मा ने अपने दीर्घ सेवाकाल में निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते हुए विभाग को गौरवान्वित किया है। उनका कार्यकाल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी आलोक कुमार, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) जयप्रकाश सिंह, पूर्व सहायक विकास अधिकारी बाबूराम, सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सी.पी. यादव, महामंत्री ओंकारनाथ, संगठन मंत्री जर्नादन यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी राजीव कुमार सिंह, रमेश यादव, अभय यादव, आदेश शुक्ला, बलवंत कुमार, रामबिनय सिंह, श्रीमती राधिका देवी सहित विकास खण्ड के समस्त सफाई कर्मचारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
समारोह में रामसेवक विश्वकर्मा को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र वर्मा द्वारा किया गया। अंत में सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना की।
रिपोर्ट-आशीष निषाद