बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को थाने पर तैनात होमगार्ड के जवान परमदेव यादव के सेवानिवृत्त के उपरांत विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थानाध्यक्ष ब्रह्मदिन पाण्डेय ने कहा कि परमदेव यादव का अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदार होना लोगों के लिए प्रेरणादायक है। वही थानाध्यक्ष द्वारा उन्हें साइकिल, छाता, साल और रामायण भेंट किया गया। इस अवसर पर कंपनी कमांडर होमगार्ड बुद्धिराम यादव, बी ओ अरुण कुमार शुक्ला, पीसी प्रेमचंद यादव, राजेश शुक्ला, प्रमोद शर्मा, अरविंद सिंह, अभिमन्यु आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र