सेवानिवृत्त होमगार्ड को दी गयी भावभीनी विदाई

शेयर करे

बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना प्रांगण में रविवार को सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानो के बिदाई समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। जिसमें होमगार्ड कम्पनी कमान्डर बुद्धिराम यादव व थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे द्वारा संयुक्त रूप से होमगार्ड जवान गुलाब चंद यादव को साईकिल, छाता, श्रीमद् भगवद गीता, अंगवस्त्र आदि के साथ विदाई किया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने कहा कि दोनों लोगो ने अपने कार्य का दायित्व बड़े ही लगन और ईमानदारी पूर्वक निभाया जो हर होमगार्ड जवानो के लिये अनुकरणीय है। इसी के साथ-साथ वृक्षारोपण का कार्य भी किया गया। होमगार्ड कंपनी कमांडर द्वारा 40 पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर धर्मदेव यादव, बाबू राम यादव, अभिमन्यु पांडेय, रामचंद्र राजभर, देवमणि यादव, ठाकुर यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *