नाली की सफाई न होने से नगर वासियों में आक्रोश

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 बिरुवापुर में नालियां जाम पड़ी हैं जिससे गंदा पानी लोगों के घरों में जा रहा है। इस समस्या को लेकर नगर वासियों में भारी आक्रोश है वे स्वयं नालियों की सफाई कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों द्वारा आरोप लगाया गया कि नगर के सफाई कर्मियों द्वारा नाली की सही तरीके से साफ सफाई नहीं की जाती है जिसकी वजह से नालियां जाम होकर ऊपर से बहती है और लोगों के घरों में गंदा पानी जाता है। जो भी सफाई कर्मी आते हैं वह सिर्फ खानापूर्ति कर ऊपर से सफाई कर के चले जाते हैं, नालियों के गंदगी को नहीं निकाला जाता जिसकी वजह से नालियां जाम हो जाती हैं तथा लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय बना रहता है। वहीं नगर वासियों ने यह भी आरोप लगाया कि डेंगू मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों को देखते हुए कभी भी इस वार्ड में चूने, ब्लीचिंग या एंटी लार्वा का छिड़काव व फांगिंग भी नहीं कराया जाता। वार्ड निवासी राजेश कुमार, सेराज अहमद, बबलू, पिंटू, बिट्टू, जयप्रकाश, सोना देवी, गरीबुन्निशा आदि ने बताया कि हम लोगो द्वारा नगर पंचायत में समय-समय से टैक्स जमा करने के बावजूद भी नगर कर्मियों की लापरवाही से नालियां जाम हो जाती हैं जिससे हमेशा बदबू आती है। ऐसे में आज सभी ग्रामीण एकत्रित होकर नालियों की स्वयं साफ सफाई किए। इस संदर्भ में अधिशासी अधिकारी लव कुमार मिश्रा ने बताया कि मेरे द्वारा सफाई कर्मचारियों को समय-समय पर सभी वार्डों में साफ सफाई करने के लिए भेजा जाता है। अगर इस तरह की समस्या है तो उसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए साफ सफाई हेतु सफाई कर्मियों को भेजा जाएगा।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *