आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 77वें गणतंत्र दिवस पर ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस की धूम रही। विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों तथा घरों पर शान से तिरंगा लहराया गया। लोगों ने राष्ट्र ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान किया।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार मोलनापुर नत्थनपट्टी गांव में समाजसेवी दिवाकर मौर्य द्वारा छात्रों व छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से विद्यालय में जाकर बच्चों को पुरस्कृत करते आ रहे थे, लेकिन इस वर्ष किसी कारणवश उन्हें विद्यालय में प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बावजूद उन्होंने स्वयं कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को सम्मानित किया। इसी क्रम में गांव स्थित आसिफ कोचिंग सेंटर पर भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। वहीं बछुआपार गांव में ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद यादव की अगुवाई में पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, प्राथमिक विद्यालय, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल और अमृत सरोवर पर ग्रामीणों की मौजूदगी में झंडारोहण किया गया।
पटवध प्रतिनिधि के अनुसार शिक्षा क्षेत्र पटवध कौतुक एवं आसपास के विद्यालयों में देशभक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। बीआरसी पटवध कौतुक पर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा विधिवत ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और देश की एकता व अखंडता के प्रति संकल्प लिया गया। इसी क्रम में जूनियर हाई स्कूल श्रीनगर सियरहां में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कमला रानी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया और बच्चों को शिक्षा, संस्कार तथा राष्ट्रभक्ति के महत्व पर प्रेरणादायक संदेश दिया। वहीं प्राथमिक विद्यालय पटवध कौतुक सेकंड में प्रधानाध्यापिका पूनम यादव के नेतृत्व में मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कराया गया।
बिलरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय नगर पालिका के आनन्द मेमोरियल एकेडमी के प्रांगण में झण्डारोहण बिद्यालय प्रबन्धक सन्तोष वर्मा ने किया। छात्रो द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गये। प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी, रामअवध यादव, विपिन चन्द्र पाठक, एकता वर्मा, विप्लव सिंह, शीला सिंह आदि लोग मौजूद रहे। वही नगर पालिका के आलिया पब्लिक स्कूल में झण्डारोहण प्रबधक डॉ.सोहेब अहमद ने किया। छात्र छात्रओं द्वारा अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जो काफी सराहनीय रहा। नगर पालिका परिसर में झण्डारोहण नगर पालिका अध्यक्ष मीना पासवान ने किया। इस अवसर पर पर ईओ प्रदीप कुमार शुक्ल, मो.आरिफ खान, कोमल पासवान आदि लोग उपस्थित रहे। स्थानीय थाना प्रांगण में झण्डारोहण थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने किया। जय समाज जूनियर हाईस्कूल शेरपुर महवी के प्रांगण में झण्डारोहण बिद्यालय प्रबन्धक श्रीराज सिंह ने किया। बिद्यालय प्रधानाध्यापक चन्द्रशेखर सिंह द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर हरिबंश द्विवेदी, रामल्लन सिंह, श्याम कुंवर सिंह, नवनीत सिंह बॉबी, विजय तिवारी, हरिनारायण तिवारी, बृजेश सिंह, शैलेन्द्र कुमार, अवनीश मिश्र, श्रीराम तिवारी, उत्तम सिंह, जंगबहादुर मौर्य आदि उपस्थित रहे। इसीक्रम में जिला सहकारी बैंक महाराजगंज के प्रांगण में झण्डारोहण सभापति उमा प्रकाश पाण्डेय ने किया। इस मौके पर शाखा प्रबधक सूर्य प्रकाश यादव, पप्पू सोनकर, सूरज मिश्र आदि उपस्थित रहे।
फूलपुर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह ने ध्वज फहराया तो तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार, उपखण्ड कार्यालय बिद्युत भूप सिंह विद्युत केंद्र सुदनीपुर देवेंन्द्र प्रताप सिंह, बिकास खण्ड फूलपुर में ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधीक्षक डा.अखिलेश कुमार, खण्ड शिक्षा कार्यालय पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय मिजवा में प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र कुमार, भोरमऊ में प्रधानाचार्य चंद्रभान यादव, कैफ़ी आज़मी पायनियर बिद्यालय में प्रबंधक प्रतीक जायसवाल, सेंटजेवियर स्कूल फूलपुर में प्रबंधक मनीष कुमार ने ध्वजारोहण किया।
अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार टीपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, कठहीबस्ती भुजबल में मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. चन्द्रभान सिंह एवं प्रबंधक डॉ. काली प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि डॉ. चन्द्रभान सिंह ने कहा कि “आज के विद्यार्थी ही कल के राष्ट्रनिर्माता हैं। विद्यालय प्रबंधक डॉ. काली प्रसाद सिंह ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों में देशभक्ति, संस्कार और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों की प्रतिभा और अनुशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। समारोह के अंत में राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।
अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार पटेल चौक पर समाजसेवी शिवमूर्ति सिंह एवं पूर्व सैनिक शिव प्रसाद सिंह के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। मदियापार स्थित शहीद उपवन में वर्ष 1962 के अमर शहीद भगवती प्रसाद सिंह की प्रतिमा के समीप डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में तिरंगा झंडा फहराकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौलिया में स्वास्थ्य अधीक्षक डा. हरिश्चंद्र के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। इसी क्रम में अमर शहीद राजा जयलाल सिंह 100 शैय्या अस्पताल में स्वास्थ्य अधीक्षक डा. दिनेश सिन्हा एवं राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में तिरंगा फहराया गया, जिसके उपरांत अस्पताल परिसर में प्रभात फेरी निकाली गई। इसके अलावा खंड विकास कार्यालय, थाना परिसर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, मदरसा बसीरतुल उलूम सहित अन्य शिक्षण एवं शासकीय संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया। समारोहों के दौरान लोगों ने एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति आस्था व्यक्त की।