सरस्वती शिशु मंदिर में समारोह पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरस्वती शिशु मंदिर कोलपांडेय में गणतंत्र दिवस भव्य समारोह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि कवि एवं समाजसेवी पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तदुपरांत राष्ट्रगान एवं भारत माता व सरस्वती पूजन के बाद विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
समाजसेवी पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुन्दन ने छात्रों के संस्कार पर जोर दिया और छात्रों को भारतीय संस्कृति के अनुरूप संस्कारवान बनाने के लिए सरस्वती शिशु मंदिर की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार से ही हम राष्ट्र को अनुशासित व मजबूत बना सकते हैं। विद्यालय के सहव्यवस्थापक रामधारी ने गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता संग्राम पर प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापिका शीला सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गिरीश सेठ, महंत संजय दास, रणजीत सिंह, काजल, श्वेता, मंजू, आकांक्षा, पूजा गुप्ता, राम अवतार, राहुल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *