बरसात होने से मिली गर्मी से राहत

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में हुई हल्की बारिस से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। बरसात होने से जहां तापमान घट गया है वहीं दिन में कई बार बारिस होने के कारण मौसम काफी खुशनुमा हो गया है। एक सप्ताह पूर्व लू के थपेड़ों ने लोगो को परेशान कर दिया था लोग लू व भीषण गर्मी की वजह से अपने अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे। भीषण गर्मी से डायरिया व बुखार की समस्या काफी बढ़ गयी थी। जनपद के कई लोग इसका शिकार होकर अस्पतालों में भर्ती भी हुए थे। लेकिन वर्तमान समय में बारिस होने से लोगों को काफी राहत मिली है। बरसात होने से जहां गर्मी से राहत मिली है वहीं किसानों के चेहरे खिल गये। खेतो में किसानों की सूख रही नर्सरी बरसात होने से बचने के आसार दिखने लगे है। बरसात होने से किसान अब अपने खेतों की जुताई कर अपने अपने खेतों को तैयार कर धान की बुआई करेंगें।
रिपोर्ट- महेन्द्र यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *