रजिस्टेशन कार्यशाला का किया गया आयोजन

शेयर करे

सृष्टिमीडिया निजामाबाद (आज़मगढ़)। ब्लैक पॉटरी फाउंडेशन निजामाबाद में उत्तर प्रदेश डिजाइन एवं शोध संस्थान द्वारा प्रदेश के ब्लैक पॉटरी की कारीगर महिलाओं को स्वावलंबी एवं उनके कार्य को राष्ट्रीय स्तर पर पहुचाने हेतु जेम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनईसी सदस्य, राष्ट्रीय महिला मोर्चा, भाजपा उषा बाजपेई द्वारा प्रतिभाग किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को भारत के जेम पोर्टल संबंधी बिंदुवार समस्त जानकारी दी गयी। कार्यक्रम की आयोजिका क्षिप्रा शुक्ला ने कहा कि निजामाबाद की महिलाएं मिट्टी नही देश का भविष्य गढ़ती हैं। अपने भाषण में उत्पादों को लोकल से ग्लोबल बनाने एवं अपने बनाए उत्पाद को सरकारी कार्यालयों तक सीधे बेच पाने के महत्व को विस्तार से बताया। साथ ही यह भी बताया कि वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री द्वारा सरकारी विभागों में उपयोगार्थ सामग्री को निर्माताओं द्वारा एक ही स्थान पर उप्लब्ध कराने एवं खरीद मै पारदर्शिता के उद्देश्य से प्रारंभ जेम पोर्टल पर कुटीर स्तर पर कार्य कर रही सभी महिलाओं के उत्पादों को सीधे विक्रय करने हेतु एक मील का पत्थर साबित होगा। हमारी आज की महिला सक्षम है, सशक्त है, स्वावलम्बन की ओर अग्रसर है। प्रधानमंत्री के 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के सपने को साकार करने के लिए, अपना योगदान देने के लिए कमर कस कर तैयार है। मुख्य अतिथि उषा बाजपाई ने अपने उद्बोधन में कहा कि जेम पोर्टल उद्योग जगत से जुड़ रही महिलाओं के उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की मुहिम हर घर तिरंगा के तहत झण्डा रोहढ़ किया गया। कार्यक्रम में जिला भाजपा मंत्री संतोष कुमार गोंड, उपायुक्त उद्योग साहब शरण रावत, सहायक आयुक्त जिला उद्योग अभय शरण, बैजनाथ प्रजापति, सोहित प्रजापति, संतोष यादव द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया।
रिपोर्ट- वीरेन्द्र मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *