चंद्रयान-3 की सफल उड़ान में शामिल रहा जनपद का लाल वैज्ञानिक रमेश कुमार

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। इसरो का मिशन चंद्रयान-3 जहां देश का नाम रोशन किया है तो वहीं अतरौलिया सहित आजमगढ़ जिले के लिए भी यह खास बात है। अतरौलिया के वैज्ञानिक रमेश कुमार अग्रहरी भी मिशन टीम का हिस्सा रहे हैं। नगर पंचायत अतरौलिया सहित आसपास व जिले के लोग मोबाइल, टीवी चौनल के जरिए चंद्रयान-3 की पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।
अतरौलिया के परमेश्वरपुर निवासी वैज्ञानिक रमेश कुमार पुत्र स्व. गंगा प्रसाद अग्रहरी बेंगलुरु में इसरो के मिशन चंद्रयान-3 लैंडिंग को चांद की सतह पर उतारने के लिए पूरी टीम के साथ लगे रहे। वैज्ञानिक रमेश कुमार मंगलयान अभियान में प्राइमर कंट्रोलर के रूप में अहम भूमिका निभा चुके हैं। वैज्ञानिक रमेश कुमार के बड़े भाई व्यापार मंडल के सदस्य सुरेश अग्रहरि ने बताया कि रमेश कुमार पहले से ही मेधावी रहे हैं और रमेश चंद्रयान-3 की रिव्यू टीम का हिस्सा है। देश के इस बड़े मिशन में भाई के योगदान को लेकर खुशी जाहिर की।
अतरौलिया में सामान्य परिवार में 10 नवंबर 1984 को जन्मे रमेश कुमार की प्राथमिक शिक्षा नगर के ही गंगा आदर्श कॉन्वेंट विद्यालय अतरौलिया से हुई। जूनियर की शिक्षा नगर के ही जूनियर उच्च प्राथमिक विद्यालय अतरौलिया में हुई। हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा एसएन इंटर कॉलेज इन्दईपुर अंबेडकर नगर में ली। इसके बाद बीटेक लखनऊ विश्वविद्यालय से किया, परानास्तक भी लखनऊ विश्वविद्यालय से किया। रमेश कुमार ने कई मेडल प्राप्त किया। सन 2008 में रमेश कुमार ने इसरो ज्वाइन कर अन्य पदों पर होते हुए इस समय इसरो में वरिष्ठ वैज्ञानिक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं और मिशन चंद्रयान 3 के लांचिंग में विशेष सहयोग देकर अपने नगर, जिला व देश का नाम रोशन किया। नगर स्थित उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष रामचंद्र जायसवाल, जगदीश पांडे, जगदंबा सिंह, संदीप सिंह, नवनीत जायसवाल, राकेश मोदनवाल, राकेश अग्रहरि, गोरखनाथ अग्रहरि, सुनील जायसवाल, सुरेश मोदनवाल, रिंकू बर्नवाल, प्रवीण मद्धेशिया, अमित जायसवाल, विक्की मद्धेशिया आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *