संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विद्युत सब स्टेशन बस्ती सरायमीर अंतर्गत बिल राहत योजना के अंतर्गत कोठिया गांव मंे उपखण्ड अधिकारी संदीप चंद्र व अवर अभियंता सुनील कुमार तिवारी के नेतृत्व में कैंप लगाया गया। कैंप में बिल राहत योजना के बारे में उपभोक्ताओं को बताया गया। छूट के बारे में बिल में सरचार्ज 100 प्रतिशत माफ किया गया व मूलधन में 25 प्रतिशत माफ के बारे में बताय गया। इस दौरान 30 उपभोक्ताओं ने ओटीएस का लाभ लिया जिसमें राजस्व का पांच लाख रुपए प्राप्त किया गया। इस संबंध में अवर अभियंता सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि कैंप लगाकर पांच लाख की राजस्व वसूली की गई। राहत योजना के बारे में लोगों को बताया गया। लोगों ने बढ़ चढ़कर इसका लाभ लिया। क्षेत्र के समस्त गावांे में कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
रिपोर्ट-राहुल यादव