विद्युत बकायेदारों से हुई तीन लाख की वसूली

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विद्युत बकायादारों को विशेष छूट अभियान के अंतिम दिन मंगलवार को बृहद अभियान चलाकर तीन लाख तीस हजार बकाया बिद्युत राजस्व वसूली गयी।
विद्युत बकायादारों को शासन द्वारा दिसम्बर से तीन माह का विशेष छूट देकर राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। उपभोक्ताओं का दो हजार जमा करा कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चलाई गई। रजिस्ट्रेशन के बाद भी बकाया न जमा कर सके उपभोक्ताओं ने जिस अवधि में रजिस्ट्रेशन कराया उस अवधि में पुनः छूट का लाभ देने के लिए मार्च माह का समय दिया गया। मार्च माह में पुनः एक बार छूट अवधि के अंतिम दिन तहसील मुख्यालय सुदनीपुर विद्युत केंद्र के अवर अभियंता देवेंन्द्र प्रताप सिंह द्वारा अपने अधीनस्थों के साथ बूढापुर बदल तथा चमावा गांव में बकायादारों से तीन लाख तीस हजार विद्युत बकाया राजस्व की प्राप्ति की। इस अवसर पर सिकन्दर, राहुल, रमाकांत, इंद्रेश, इन्द्रसेन, चंद्रेश, राजेश, आबिद आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *