रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अवंतिकापुरी धाम मंे चल रही रामलीला में रावण वध के बाद श्रीराम साथियों सहित अयोध्या पहुंचते हैं जहां भरत मिलाप होता है। चारों ओर खुशियां छा जाती हैं। यहां 20 फुट ऊंचा रावण पुतला का दहन किया गया। शंखनाद से क्षेत्र गुंजायमान रहा।
रामलीला मंचन मंे रावण वध के बाद राम अपने वानर साथियों के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या आते हैं। यहां माता सीता बीच में गंगा पूजन करती हैं। अयोध्या में श्रीराम के आगमन की खबर पर खुशियां छा जाती हैं। श्रीराम से सभी मिलने पहुंचते है। पीछे खडाऊं लिए भरत खडे़ रहते हैं। माता कौशल्या राम से कहती हैं कब से भरत इंतजार में खड़ा है। श्रीराम भरत को गले लगाते हैं। भरत कहते हैं अब अपना राजपाट संभालिए भैया। तीनों माताएं और गुरु भी मौजूद रहते हैं। अयोध्या में दीवाली मनाई जाती है, मंगलगीत होते हैं। दिन में भरत मिलाप कार्यक्रम होने से एक तरफ स्नान की भीड़ दूसरी तरफ रामलीला मंचन से भीड़ संभालने में मशक्कत करनी पड़ी। इससे पूर्व श्रीराम के साथ चारों भाइयों की शोभा रथयात्रा भी निकली।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा