राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने किया गृह सम्पर्क

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, जिला आर्यमगढ़ के तत्वावधान में गृह सम्पर्क अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ के कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क करते हुए समाज के विभिन्न वर्गों से भेंटवार्ता की तथा संगठन के उद्देश्यों व राष्ट ªनिर्माण में सहभागिता पर चर्चा की। गृह सम्पर्क के दौरान स्वयं सेवकों ने राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक जागरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ राष्ट्र एकता एवं सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व सह विभाग कार्यवाह रवि प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर सत्य विजय राय (प्रचार प्रमुख, आर्यमगढ़) सहित कृपा मणि तिवारी, अजय कुमार, रणविजय सिंह, अश्विन सिंह एवं अन्य स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *