आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना निजामाबाद पुलिस ने किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
बीते 22 अगस्त को निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने तहरीर दी कि उसकी नाबालिग 17 वर्षीय पुत्री को पिन्टू पुत्र बेचू द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में थी। गुरूवार को पुलिस ने उक्त आरोपी को असीलपुर पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव