रणविजय राय तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बार एसोसिएशन का चुनाव सकुशल सम्पन्न हो गया। रणविजय राय उर्फ मनोज राय अध्यक्ष निर्वाचित और मंत्री पद पर मिठाई लाल निर्वाचित किये गये। शेष सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी घोषित किये गये। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर छोटे लाल यादव, उपाध्यक्ष विनोद कुमार चौहान, कोषाध्यक्ष मोहम्मद आज़म, सह मंत्री पद पर तीन लोग रंनु राम, अनिल प्रजापति और विनोद यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। शुक्रवार की सुबह दस बजे से चुनाव शुरू हुआ और दो बजे तक 79 वोट पड़े। उसके बाद तीन बजे से मतगणना शुरू हुई जिसमें अध्यक्ष पद पर रणविजय राय को चालीस मत प्राप्त हुआ और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामआसरे चतुर्वेदी को 32 मत तथा राम सिंह को पांच मत प्राप्त हुआ। इसी प्रकार मंत्री पद पर मिठाई लाल को 48 मत और उनके प्रतिद्वंद्वी रामचेत यादव को 29 मत मिले। जीत के बाद अध्यक्ष रणविजय राय ने बताया कि हम तीसरी बार अध्यक्ष हुए हैं। हमने हमेशा अधिवक्ता हित में काम किया है जिसकी बजह से तीसरी बार जीत हुई है।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *