आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर के मारवाड़ी धर्मशाला में दादी परिवार द्वारा रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें चुनरी उत्सव, फूलों की होली, गजरा उत्सव और छप्पन भोग मुख्य आकर्षण रहा। सर्वप्रथम राणी सत्ती दादी की नैनाभिराम सुंदर झांकी सजाकर ज्योति जलाकर छप्पन भोग अर्पण किया गया। जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने दादी के दरबार में सिर झुकाकर अपनी मुरादे मांगी। वहीं वाराणसी से पधारी कथावाचक पायल अग्रवाल ने मंगल पाठ व अपने भजनों से दादी को रिझाया। आरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संध्या खंडेलिया, अनीता जालान, सुषमा सर्राफ, उषा खंडेलिया, विनीता तुलस्यान, सविता तुलस्यान आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार