आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रंगमंच एवं ललित कलाओं के लिए समर्पित सामाजिक, साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था हुनर संस्थान आजमगढ़ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक एवं लोक नृत्य समारोह हुनर रंग महोत्सव के द्वितीय दिन का भव्य उद्घाटन अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आज़ाद भगत सिंह, रमाकांत वर्मा, अशोक शर्मा राजस्थान, देशराज मीणा राजस्थान, एस.बीरेन मणिपुर, अशोक मानव, राजेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत महोत्सव के स्वागत अध्यक्ष अभिषेक जायसवाल दीनू, संस्थान अध्यक्ष मनोज यादव, उपाध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव, उप सचिव गौरव मौर्य ने माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह से किया। रंग महोत्सव का दूसरा दिन स्थानीय व बाहरी लोक कलाकारों का संगम रहा। शुरुआत जनपद के ख़्यातिलब्ध बिरहा व धोबीया नृत्य के कलाकार मुन्ना लाल यादव ने मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ किया। तत्पश्चात निखिला उत्कल कला निकेतन कटक उड़ीसा के कलाकारों ने समूह लोकनृत्य व ओडीसी नृत्य से सभी का मन मोह लिया। धनबाद झारखण्ड से आयी एक पैर की नृत्यांगना रेखा मिश्रा की प्रस्तुति ने सभी को सोने पर मजबूर कर दिया कि विकलांगिता अभिशाप नहीं होती। सिर्फ मन में हौसला होना चाहिए। बेटियों के लिए रेखा मिश्रा की प्रस्तुतियां प्रेरणा के समान थी। इन कार्यक्रमों के पश्चात शुरू हुआ गीत संगीत का दौरा जिसमें ओडिसी इंडियन आइडल की प्रतिभागी अध्यसा साहू के गीतों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायक कलाकारों में अरुण सिंह अनाड़ी, बरखा मिश्रा, ज्ञानेश्वर प्रजापति नें भी सभी को प्रभावित किया। स्थानीय कहरवा लोक नृत्य के नर्तको की प्रस्तुतियों ने विलुप्त हो रही लोक कलाओं के संरक्षण के प्रति लोगों के जेहन में एक आवाज उठाई। कहरवा समूह लोकनृत्य मे संतोष, पिंटू,समीर, साजन,पवन व विकास सोनकर प्रतिभाग किया। सभी कलाकारों को मुख्य अथिति ने प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए न्यूरोसर्जन डॉ अनूप सिंह यादव, ज्योतिषाचार्य सत्यम गुरु, प्रयास सामाजिक संगठन, बिरहा लोक गायक मुन्ना लाल यादव, वॉकिंग ग्रुप आजमगढ़, जय आजमगढ़ सेवा संस्थान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर अजेंद्र राय, सुनील मौर्य, बृजभूषण सिंह सिसोदिया, विजेंद्र पांडे, संस्थान उपाध्यक्ष डॉक्टर शशी भूषण शर्मा, व राकेश कुमार, कमलेश सोनकर, शशि सोनकर, दीपक जायसवाल, विकास सोनकर, सावन प्रजापति उपस्थित थे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार