फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शुक्रवार को विकसित राष्ट्र संकल्प यात्रा फूलपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत वैरकडीह गुवाई आमरेथू गांवों में पहुंची। इस दौरान ग्राम पंचायत वैरकडीह के ग्रामीणों को चौपाल के माध्यम से विधान परिषद सदस्य राम सूरत राजभर ने सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही चयनित पात्रों को आवास प्रमाण पत्र सहित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का प्रमाण पत्र वितरित किया। विधान परिषद सदस्य ने कहा कि किसी भी समस्या के निस्तारण की जिम्मेदारी सम्बंधित अधिकारियों की है। ग्रामीणों की समस्या प्राथमिकता के आधार पर अधिकारी निस्तारित गांव में ही कराएं। सरकार की योजनवो से प्रत्येक ग्रामीण को अवगत करा कर पात्रों को लाभवान्वित कराएं।
इस दौरान खण्ड बिकास अधिकारी विमला चौधरी, ग्राम पंचायत अधिकारी सुनीता यादव, ग्राम प्रधान अरविन्द राजभर, समाज कल्याण अधिकारी फूलपुर गौरव यादव आदि उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत अधिकारी सुनीता यादव द्वारा स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को विस्तार से बताया गया। 5 प्रधानमंत्री आवास के पात्रों को स्वीकृत प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसी क्रम में गुवाई ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश यादव, प्रधान विजयी यादव की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीओ आईएसवी राजेन्द प्रसाद, एडीओ एजी चन्देश कुमार, एडीओ समाज कल्याण गौरव यादव, दीपक यादव, पंचायत सहायक जहीन फातिमा, डॉ.मो. अजमल, आपूर्ति अतुल कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय