रामलीला की तैयारी बैठक संपन्न

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर तहसील क्षेत्र के गनवारा गाँव में गुरुवार को श्रीराम जानकी रामलीला समिति की दूसरी बैठक संपन्न हुई। जिसमे आगामी 26 सितंबर से यहां होने वाली सैकड़ो वर्षाे से चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला के साथ ही साथ दुर्गापूजा सकुशल और जीवंत प्रस्तुति के साथ संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए रामलीला समिति के संचालक अमित कुमार सिंह ने कहा कि इस ऐतिहासिक रामलीला को हमारे पूर्वजों ने सौ वर्ष पहले शुरू किया था। इसका निर्वहन करते हुए इस वर्ष की रामलीला पिछले वर्ष की तुलना में भव्य और आकर्षक होगी। सारे कलाकार हमारे गांव के ही रहेंगे और उन्होंने अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दिया है। इस मौके पर रामलीला समिति के प्रबंधक रामफेर यादव, अध्यक्ष रामलाल मौर्य, संयोजक संतोष सिंह बब्लू, निदेशक दया शंकर मौर्य आदि रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *