आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट की एक शैक्षिक विचार गोष्ठी एवं संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा प्रदेश के कोषाध्यक्ष रहे स्व. इरफान अहमद की 5वीं पुण्यतिथि एवं श्रद्धाजंलि सभा शिब्ली नेशनल इण्टर कालेज के सभागार में मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। संचालन जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने किया।
शैक्षिक विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए संगठन के संरक्षक रामजन्म सिंह ने कहाकि स्व. इरफान अहमद ने शिक्षा के उन्नयन तथा पुरानी पेंशन प्राप्त करने के लिए जो सपना देखा था और उसे पूरा करने के लिए संघर्ष करते हुए अपनी शहादत दी उसे पूरा करना हम सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का नैतिक दायित्व है। उन्होने कहाकि पुरानी पेंशन प्राप्त करके ही हम दम लेंगे और वही स्व0 इरफान अहमद के लिए सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।
शैक्षिक विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए हिन्दी के प्रकाड विद्वान डॉ. संजयन त्रिपाठी ने कहा कि स्व. इरफान अहमद ने पुरानी पेंशन की जिस लड़ाई को लड़ते हुए आत्मोसर्ग किया यदि आप सभी का स्नेह मिला तो उसको निर्णायक अंजाम तक अवश्य पहुंचा दूंगा। इस मौके पर डा. जयशंकर मिश्र, शेर बहादुर सिंह यादव, इन्द्रजीत राम, श्रीनरायन सिंह, अबरार अहमद, जामवंत निषाद, अखिलेश द्विवेदी, विनीत प्रताप राय, डा. अनिल सिंह, नरेन्द्र सिंह, डा. सुशील राय, राघवेन्द्र पांडेय आदि आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- ज्ञानेन्द्र कुमार