रामजन्म सिंह अध्यक्ष व श्यामविहारी सरोज मंत्री निर्वाचित

शेयर करे

मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को सम्पन्न हुआ तत्पश्चात करायी गयी मतगणना में रामजन्म सिंह अध्यक्ष व श्यामविहारी सरोज मंत्री निर्वाचित हुए।
तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को 82 मतदाताओं के बीच समय 10 बजे से मतदान शुरू होकर सभी अधिवक्ताओ ने अपने -अपने मतों का प्रयोग किया। ततपश्चात चुनाव अधिकारी की देख रेख में मतगणना कराई गई, जिसमे अध्यक्ष पद पर रामजन्म सिंह को 51 मत प्राप्त हुए व राजनाथ यादव को 30 मत मिला, रामजन्म सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजनाथ यादव को 21 मत से पराजित किया, वही मंत्री पद पर हुए मतगणना के अनुसार श्यामविहारी सरोज 42 मत व रामदरश राम को 38 मत मिला, श्यामविहारी सरोज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 4 मत से पराजित किया। वही मंत्री पद पर एक मत अबैध रहा, जबकि दोनों पदों के एक -एक मतपत्र किसी अधिवक्ता साथी अपने साथ लेकर चले गए, जिसकी चर्चा अधिवक्ताओ में जोरो पर रहा। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष व निर्वाचन अधिकारी तेजप्रताप सिंह व सहायक निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सिंह ने अध्यक्ष रामजन्म सिंह व मंत्री श्यामविहारी सरोज को निर्वाचित करने की घोषणा करते हुए बताया कि संगठन के अन्य पदों पर
सुनील कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जयप्रकाश यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष, पारस सरोज सहमंत्री प्रशासन, इरफान खान सहमंत्री पुस्तकालय, पंकज यादव कोषाध्यक्ष, विपिन कुमार सिंह व राजेश जोशी सदस्य कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गयी।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *