जातीय जनगणना से मिलेगा सबको लाभ: रामगनेश

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर के रैदोपुर स्थित कैम्प कार्यालय पर मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष रामगनेश प्रजापति ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस जातीय जनगणना से देश की दिशा व दशा तय होगी और गरीब वंचित समाज को न्याय मिलेगा, उनके अनुपात में हिस्सेदारी भी तय की जायेगी। उन्होंने भारत सरकार से मांग किया कि इसे तत्काल प्रभाव से लागू कराते हुए जातीय जनगणना का कार्य करें न कि केवल कागजों में ही यह सिमट कर रह जाय। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति जनगणना का क्रेडिट लेना चाहती है जिसके लिए यह लोग तरह-तरह के खेल, खेल रहे हैं। लेकिन यह सभी लोग जानते हैं कि राहुल गांधी ने जिस प्रकार पुरजोर तरीके से संघर्ष कर जातीय जनगणना के लिए सत्ता पक्ष को विवश कर दिया यह उसी की देन है।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *