रमेश चंद्र दुबे को सुभासपा का प्रदेश महासचिव बनाये जाने से हर्ष

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रहे रमेश चंद्र दुबे को उनके जन्मदिन के अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
गौरतलब है कि 4 अगस्त को अतरौलिया स्थित एक मैरिज हाल में रमेश चंद्र दुबे ने सैकड़ों समर्थकों के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। सदस्यता लेने के महज कुछ दिनों बाद ही, उनके जन्मदिन पर पार्टी ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता ने बताया कि पार्टी का कारवां लगातार बढ़ रहा है और नए जुड़ने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देकर संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है। महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका पटेल ने भी दुबे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और पार्टी को मजबूती देने की अपील की।
अपनी नियुक्ति पर रमेश चंद्र दुबे ने कहा, पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं तन-मन-धन से उसका निर्वहन करूंगा। ओमप्रकाश राजभर की साफ़ बोलने की शैली और पारदर्शी राजनीति ने मुझे प्रभावित किया है। हम आजीवन उनके साथ रहकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। पार्टी नेताओं का मानना है कि रमेश चंद्र दुबे की सक्रियता और जनाधार से संगठन को उत्तर प्रदेश में और मजबूती मिलेगी।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *