सादगी के साथ मनायी गयी रामबचन यादव की पुण्यतिथि

शेयर करे

निजामाबाद आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मोहनपुर गांव में मंगलवार को पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश स्व.राम बचन यादव की दसवीं पुण्यतिथि सादगी के साथ उनके आवास पर मनाई गई। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धां सुमन अर्पित किया।
श्रद्धांजली सभा को संबोधित करते हुए उनके भतीजे भाजपा जिला मंत्री लालगंज शैलेन्द्र यादव ने बताया कि आज पुण्यतिथि के अवसर पर विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर ने हमारे गांव मोहनपुर में पूर्व मंत्री रामबचन यादव के नाम से एक स्मृति द्वारा बनवाने की घोषणा किया है। उन्होंने बताया कि मेरे चाचा रामबचन यादव ने निजामाबाद से दो बार विधायक और एक बार मंत्री बनकर अनेकों विकास के कार्य किया है। इस अवसर पर शैलेन्द्र यादव, प्रवीण सिंह, सन्तोष गौड़, जय प्रकाश सिंह, रंजीत चौहान, हरिकेश तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *