सरयू नदी के किनारे लगाये गये रामायण कालीन पौधे

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद की पौराणिक नदी छोटी (मूल) सरयू नदी के किनारे छोटी सरयू बचाओ अभियान के तहत रामायणकालीन पौधे बिलरियागंज ब्लाक के नत्थूपट्टी गांव में लगाये गये। इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित होकर पौध रोपण किये।
इस अभियान का संचालन कर रहे मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इससे आने वाली पीढ़ी अपनी पौराणिकता से परिचित हो सकेगी, छोटी (मूल) सरयू बचाओ अभियान को बल मिलेगा, नदी सुरक्षित हो सकेगी, रामायणकालीन पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षा हो सकेगी, लोग इन पेड़ों को स्वयं ही बचाने के लिए आगे आएंगे इसके साथ ही पर्यावरण और जीव जंतुओं जैसे गौरैया आदि को सुरक्षा प्राप्त हो सकेगी। इस अभियान में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में छात्रों एवं अन्य लोगों द्वारा पौधरक्षण का संकल्प भी लिया गया। खण्ड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता ने बताया कि विषय पौधरोपण ही नहीं, उन्हें सुरक्षित किया जाना भी होना चाहिए। जब तक जनमानस इसके लिए तैयार नहीं होगा पौधों की रक्षा नही की जा सकेगी। इसी बहाने हमारे विलुप्त हो रहे पेड़ सुरक्षित होंगे। आजमगढ़ पलास के लिए भी प्राचीन काल में जाना जाता था। लेकिन आज ढूंढने पर भी पलास नहीं मिलेगा। इसी प्रकार तमाम औषधीय और पर्यवर्णीय पौधे जो विलुप्त हो रहे हैं सुरक्षित हो सकेंगे। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी रामआशीष सिंह, सचिव अमित कुमार यादव, प्रधान रेसार अहमद सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *