बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय बाजार का ऐतिहासिक मेला सोमवार को धूमधाम से सम्पन्न हो गया। मेले में आधा दर्जन से अधिक पांडाल बनाकर देवी की प्रतिमा स्थापित की गई थी जिसमें देवी मां दुर्गा के नौ रूपों की झांकियों पर लोगों की निगाहें टिकी रही। मेले में सभी पंडाल और सार्वजनिक स्थलों पर जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। स्वछता को लेकर नगर पालिका द्वारा सफाई कर्मी भी तैनात किये गये थे। वही मेला परिसर में राम लक्ष्मण और सीता की झांकी बैंड बाजे के साथ दोपहर तीन बजे निकली। बाजार के पक्के पोखरे पर राम रावण का युद्ध को लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। शक्ति बाण लगते ही लक्ष्मण मूर्छ्रित हो जाते हैं। यह देखकर श्रीराम रूदन करने लगते हैं। उपचार के लिए हनुमान जी सुषेन वैद्य को लाते हैं। उपचार के बाद लक्ष्मण को होश आता है और पुनः युद्ध के लिए तैयार होते हैं। मेले में जलेबी, केला, चाट, फुल्की की दुकानों पर लोगो की भारी भीड़ देखने को मिली। थानाध्यक्ष बिलरियागंज विनय कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ बाजार में चक्रमण करते रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र