अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर पंचायत क्षेत्र रामबरन चौक पर रामनवमी के उपरांत मंगलवार की शाम 6 बजे राम महोत्सव में धूमधाम से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राम दरबार की मनमोहक झांकी लोगों का आकर्षण का केंद्र रहा। झांकी के आगे आगे सूर्य के सात घोड़े का समूह व राम दरबार के दो हाथियों का गज द्वार आगे आगे चल रहे थे।
गाजा बाजा डीजे के साथ शोभा यात्रा नगर के गोविंद तिराहा बब्बर चौक दुर्गा मंदिर हनुमानगढ़ी होते हुए रामबरन चौक पर जाकर समाप्त हुआ। शोभायात्रा के आगे आगे भगवान राम दरबार की मनोहर झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही साथ ही वीर हनुमान तथा राम विवाह की झांकी को भी लोगों ने खूब सराहा जिस गली से शोभायात्रा गुजर रही थी नगर की महिलाएं अपने अपने छतो से पुष्प वर्षा कर रही थी। शोभा यात्रा की उपस्थित भीड़ को देखते हुए अतरौलिया प्रभारी निरीक्षक द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था किया गया था झांकी में अयोध्या कटरा पीठ के पीठाधीश्वर चिन्मयानंद स्वामी जी द्वारा लोगों को राम से जुड़ी तत्वों की जानकारी तथा अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की व्याख्या कर रहे थे वही बजरंग दल तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों द्वारा लठ्ठ प्रदर्शन तथा शस्त्र पूजा के उपरांत शस्त्र कला बाजी भी कर रहे थे शोभा यात्रा में मुख्य रूप से महेश सोनी वैभव चौरसिया ,जितेन्द्र सिंह ,अमित जायसवाल, राम जतन मोदनवाल दिनेश मद्धेशिया हर्षित सिंह, विजय जायसवाल, आशीष कुमार, किशन मद्धेशिया रामू सिंह, महेंद्र यादव, रामआसरे सोनकर, मनीष कुमार, सुमित कुमार उपस्थित थे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद