लव कुश कांड देख भावविभोर हुए रामभक्त

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्रीबालाजी ट्रस्ट सेवा समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय रामायण महोत्सव का शहर से सटे श्री बाबा भंवरनाथ मंदिर प्रांगण में भक्तिमय शुभारम्भ हुआ। महोत्सव का शुभारंभ विनय त्रिपाठी महाराज महंत शीतला धाम चौकिया, मुक्तामणि शास्त्री भगवत कृपा सेवा आश्रम, श्री अयोध्या धाम कीनाराम आश्रम के महंत 1008 विनय दास जी महाराज, चंद्रमा ऋषि आश्रम के महंत, बाबा भंवरनाथ मंदिर के प्रबंधक विपिन सिंह, पीतांबरा धाम के विवेकानंद पाराशर आदि द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र के दरबार के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और पुष्पाजंलि अर्पित कर रामायण महोत्सव शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह का श्रीबालाजी ट्रस्ट सेवा समिति के ट्रस्टी राठौर उमेश दास ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। महोत्सव के प्रथम दिन का शुभारंभ भगवान श्री रामचंद्र जी की स्तुति द्वारा प्रारंभ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन अमित संगीत महाविद्यालय के बच्चों ने श्रीरामचंद्र की स्तुति व अरुण सिंह, राहुल मिश्रा द्वारा हनुमान चालीसा किया गया। मुख्य रूप से वाराणसी की धरती से चलकर आए सुप्रसिद्ध भजन गायक सुरेंद्र सुगम द्वारा नाही बाटे नारियल चुनरी ने भक्तों को खूब झुमाया तो वहीं भदोही जनपद से आए दीपक तिवारी ने राम भजन गाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। सुप्रसिद्ध एवं अंतरराष्ट्रीय गायक राजन तिवारी ने श्रीरामचंद्र के गीतों को जैसे ही प्रस्तुत किया। पूरा पंडाल करतल ध्वनियों से गूंज उठा। गोरखपुर से आए अरुण संगम, जय हिंद, ज्योति, भीमसेन, सज्जू ने राम भजन गाकर सबको राम में कर दिया। राजू माही की टीम ने भगवान श्रीरामचंद्र के जीवन पर रामलीला का मंचन करते हुए लोगों को रामराज्य का संदेश दिया तो वही इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लव कुश कांड के हम कथा सुनाते हैं, राम सकल गुण धाम की पर मंचन कर सभी को स्तब्ध कर दिया।
इस मौके पर डॉ प्रवीण सिंह, प्रयास सामाजिक संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह, शंभू दयाल सोनकर, अमित गुरु अमित ओझा, प्रधान जय सिंह सोनकर, समाजसेवी गोविंद दुबे, अरविंद सिंह, एमजेपी प्रमुख शशि प्रकाश सिंह, पवन सिंह परिहार, डी.एन. सिंह, आशीष सिंह, राकेश सिंह, रितेश गोयल, सत्य सिंह परिहार, अनिल सिंह, काकन बलवंत सिंह सोहवल, आलोक सिंह पालीवाल, विपिन सिंह पालीवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-दीपू खरवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *