आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्रिश्चियन हॉस्पिटल स्कूल ऑफ़ नर्सिंग और पैरामेडिकल के निदेशक डा.अशोक कुमार सिंह, अध्यक्षा डा.बीना सिंह तथा डा. शौर्य विक्रम के नेतृत्व में शनिवार को उनके संस्था के 300 छात्र एवं छात्राओं द्वारा पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों की पावन स्मृति में एक श्रद्धांजलि रैली का आयोजन किया गया।
रैली का उद्देश्य वर्ष 2019 में हुए दुखद पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करना था। यह रैली क्रिश्चियन हॉस्पिटल आजमगढ़ स्कूल ऑफ़ नर्सिंग के कैंपस से संस्था के निदेशक डा.अशोक कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखा कर शुरू किया गया जो मिशन अस्पताल से चलकर नरौली से पहलवान मूर्ति होते हुए वापस अपने स्कूल तक पहुंची।
इस रैली के दौरान छात्र छात्राओं ने काफ़ी उत्साह के साथ भाग लिया और अपने नारे से देश के वीर सपूतों को नमन और याद किया। इस रैली को देखकर सभी नागरिकों में काफ़ी जोश और उत्साह दिखा सभी ने इसकी सराहना की।
इस अवसर पर अवनी एनआर प्रधानाचार्या, संदीप मौर्य उप प्रधानाचार्य, डा.आमिर मुमताज, श्रीराम, सौरभ, अरविंद, सर्वेश, भूपेन्द्र, प्रीति, सोनिया, साधना, जूली, ज्योति, अंकिता, अरुण श्रीवास्तव, सरफराज, आदित्य, खुश्बू आदि शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार