आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शुक्रवार को सेंट जेवियर्स स्कूल सम्मोपुर के प्रांगण में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ मुख्य अतिथि निशा यादव (प्राचार्या अग्रसेन महिला महाविद्यालय आजमगढ़) एवं विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंध निदेशक प्रशांत चंद्रा, शैक्षिक निदेशक देवेंद्र झा, प्राचार्य विनय पांडेय, उप प्राचार्य संजय पांडेय, समन्वयिका अंशिका सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में बोस सदन प्रथम, गांधी सदन व आजाद सदन द्वितीय एवं नेहरू सदन तृतीय स्थान पर रहा। प्रबंध निदेशक ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व सनातन संस्कृति और परम्परा के जुड़ाव का त्योहार है। यह भाई बहनों का अनूठा पर्व है। इस परम्परागत त्योहार में भाई बहनों के लिए त्याग और समर्पण का भाव दिखता है। छात्राओं ने प्राचार्य एवं उप प्राचार्य की कलाई पर राखी बांधी। प्रतियोगिता में राखी बनाने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। सभी प्रतिभागी बच्चों के बीच काफी उत्साह एवं जोश देखने योग्य था।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार