राजनरायन गुप्त अध्यक्ष तो मंत्री चुने गये सत्य प्रकाश श्रीवास्तव

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दी टैक्स बार एसोसिएशन की वार्षिक बैठक एवं नये पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव, गठन वर्ष- 2024-25 के लिए गुरूवार को मड़या स्थित एक होटल सभागार में आयोजित की गई। अध्यक्षता राजनाराण गुप्त एवं संचालन मंत्री बद्री प्रसाद गुप्त ने किया। बैठक के दौरान पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया।
अध्यक्ष पद पर राज नारायण गुप्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पोद्दार, उपाध्यक्ष विपिन गुप्त, मंत्री सत्यप्रकाश लाल श्रीवास्तव, सह मंत्री (जीएसटी) अरविंद यादव, सह मंत्री इनकम टैक्स रमेश यादव, कोषाध्यक्ष संतोष वर्मा, मीडिया प्रभारी विकास वर्मा, पुस्तकालय अध्यक्ष विष्णु सहाय चुने गये। इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य के लिए एखलाक अहमद, अवधेश चन्द्र श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश गुप्त, अनवर जमाल, अशोक कुमार सिंह, विनोद कुमार शर्मा, बद्री प्रसाद गुप्त (पदेन) का सर्व सम्मति से चयन किया गया। इस अवसर शिव दत्त यादव, अरुण कुमार बरनवाल, अब्दुल कयूम, अनिल सिंह, रत्नेश वर्मा, नीरज तिवारी, राधारमण पाठक, उमेश यादव, राजेश यादव, सतीश चंद्र गुप्त, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रभात कुमार बरनवाल, अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *