लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेहनाजपुर थाना के बेला गांव में शनिवार को काम करते समय हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से राजगीर की मौत हो गई। बिजली के तार से सरिया सट जाने के कारण हादसा हुआ। घटना के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी 36 वर्षीय संतोष राजगीर का काम करते थे। शनिवार को गांव में ही काम चल रहा था। वे नई दीवार तैयार कर रहे थे। ऊपर से बिजली का हाईटेंशन तार गुजरा है। काम के दौरान अचानक सरिया हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई जिससे संतोष करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। संतोष को उपचार के लिए लालगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संतोष के तीन पुत्र हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद