आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालयीय योगासन व खेल प्रतियोगिता में राजेश्वरी प्रथम तो तेजस्विनी दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं नेहा सिंह को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में सम्पन्न हुई। प्रो. प्रशांत राय की देखरेख में हुए योगासन व खेल प्रतियोगिता के विजयी छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही भुवनेश्वर में होने वाली राष्ट्रीय विश्वविद्यालंय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए महाराजा सुहेलदेव विवि की योगासन खेल टीम का चयन किया गया। इसमें राजेश्वरी गोंड, तेजस्वनी गोंड, नेहा सिंह, मिंकू यादव, अंजलि, पायल शामिल हैं। मुख्य अतिथि भाजपा नेता रविंद्र जायसवाल ने कहा कि योग पूर्ण विज्ञान और संपूर्ण मानव जीवन है। इस दौरान विश्वविद्यालय के खेल सचिव एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रशांत राय, विवेक सिंह सोनू, प्रभात राय, गोपाल राय आदि ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया। प्रतियोगिता का निर्णय खेल प्रशिक्षक शंकर प्रसाद योगाचार्य और सीपू कुमार की उपस्थिति में किया गया।
रिपोर्ट-सुबास लाल