युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन: राजेश

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आम आदमी पार्टी आजमगढ़ इकाई द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यालय, सिविल लाइंस में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव की उपस्थिति एवं जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के विचारों, देशभक्ति, त्याग और आज़ाद भारत के लिए उनके अद्वितीय संघर्ष को याद किया।
प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। नेताजी का सपना एक ऐसे भारत का था जो सामाजिक न्याय, समानता और आत्मसम्मान पर आधारित हो, और आम आदमी पार्टी उन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा कि नेताजी ने देश की आज़ादी के लिए जो साहसिक कदम उठाए, वह इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हैं। अंत में सभी ने नेताजी के सपनों के भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
इस मौके पर अनिल यादव, एमपी यादव, रमेश मौर्य, कलीमुर्रहमान, बाबूराम यादव, उमेश यादव संजय यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *