अध्यक्ष पद पर हुआ राजेश कुमार उपाध्याय चुनाव

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आल इंडिया पोस्टल एससी, एसटी एम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन का एक दिवसीय अधिवेशन रविवार को साहब लाल चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि जीपी मांझी ने में डाक कर्मचारियों के अधिवेशन के लिए हार्दिक बधाई दी। साथ ही साथ एससी, एसटी के साथ हो रहे पक्षपात पर उच्च स्तर पर उठाने की बात कही।
विशिष्ट अतिथि राजदेव पूर्वक परिमण्डलीय सचिव ने डाक विभाग में एससी, एसटी कर्मचारी के ऊपर हो रहे अत्याचार व भेद-भाव का मुद्दा चीफ पोस्ट मास्टर जनरल स्तर पर उठाने की बात कही एवं कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराये जाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को विनोद कुमार परिमण्डलीय अध्यक्ष, सुशील कुमार मण्डलीय सचिव, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, सुजीत गौतम, राजेश कुमार आदि ने भी संबोधित किया।
अधिवेशन के दौरान मण्डलीय स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष राजेश कुमार उपाध्याय, पंकज सोनकर, सुजीत कुमार गौतम, बृजभान मण्डलीय सचिव, सुशील कुमार उपमण्डलीय सचिव, संजय कुमार सहायक सचिव, पंकज कुमार, प्रज्ञा प्रभाकर धुसिया, वरूण सरोज, सुजाता गौतम संगठन सचिव, सतीश कुमार, कमलेश, कुमार, अनिल कुमार, हंसलाल कुमार कोषाध्यक्ष, प्रदीप कुमार सहायक कोषाध्यक्ष, सत्येन्द्र कुमार आडिटर, प्रियंका चौधारी, कार्यकारिणी सदस्य, नवीनचन्द अंशुमल, सविता देवी, गोविन्द लाल, त्रिलोकीनाथ, मनोज कुमार चुने गये।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *