राजेन्द्र अध्यक्ष तो अरविन्द बने मंत्री

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जायसवाल हितकारिणी समिति नगर इकाई की बैठक रविवार को करतालपुर स्थित एक मैरेज लान में सम्पन्न हुई। इस दौरान नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार जायसवाल व ओम प्रकाश जायसवाल, मंत्री अरविन्द जायसवाल, उपमंत्री राजेश जायसवाल रैदोपुर, राजेश जायसवाल पांडेय बाजार व कोषाध्यक्ष शिव दयाल उपाध्याय, आडिटर सुनील जायसवाल निर्वाचित हुए। वहीं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दीपक जायसवाल को दी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को लोगों ने माल्यार्पण कर बधाई दी।
अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल ने कहा कि समाज का विकास शिक्षा के दम पर ही संभव है। अपने एकजुटता से हम राजनैतिक, सामाजिक लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते है। अपने लोगों को राजनैतिक भागीदारी अधिक से अधिक करनी चाहिए ताकि हमारे समाज की आवाज लखनऊ से लेकर दिल्ली तक पहुंच सकें।
अभिषेक जायसवाल दीनू ने कहा कि टीम भावना से ही चलकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी हमारे समाज को विकास के नये सोपान तक पहुंचाने का काम करेगी। अंत में रमाशंकर जायसवाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गईं। इस मौके पर उदयभान, रमेश जायसवाल, संजय जायसवाल, राज कुमार जायसवाल, प्रत्युष, राम बाबू, रवि जायसवाल, राजेन्द्र, राकेश, रामवृक्ष, विरेन्द्र, चन्द्र शेखर, जीवन, चन्द्रभान, संजय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता गौरी शंकर जायसवाल व संचालन जितेन्द्र प्रसाद जायसवाल ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *