अवसरवादी नेताओं को जड़ से उखाड़ फेंकेगा राजभर समाज: महेंद्र राजभर

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र राजभर द्वारा दीपक राजभर को जिलाध्यक्ष नियुक्त कर जिले की इकाई की शुरूआत की गयी। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामदुलारे राजभर, राष्ट्रीय सचिव हरिश राजभर एवं प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविन्द राजभर, प्रदेश प्रवक्ता लल्लन राजभर की उपस्थिति में जिले की कमेटी का नेहरू हाल में निर्वाचन किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र राजभर ने सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर पर खुलकर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर न केवल राजभर समाज के लिए बल्कि संपूर्ण भारतीय समाज के लिए कोढ़ में खाज हैं और वह केवल अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक लाभ के लिए ही राजनीति कर रहे हैं। राजनीति में असंसदीय भाषा का प्रयोग तो मानो उनके लिए व्यवहारिक भाषा के समान है। ओम प्रकाश राजभर राजभर समाज के लिए भस्मासुर की भूमिका में है। इसलिए समाज को उनसे चौकन्ना रहना होगा और आने वाले लोकसभा और विधानसभा में बिना उनके बहकावे में आए स्वविवेक से कार्य करना होगा।
श्री राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विश्वसनीयता का दूसरा नाम सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी और उसके पदाधिकारी हैं। वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के बिना किसी की भी सरकार नहीं चलेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों का आहवान किया कि सभी लोग पूरी ईमानदारी और निष्ठा से समाज के बीच में जाएं और उनके दुख सुख में सहभागी बनंे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *