आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गांधी गुरुकुल इंटर कालेज भंवरनाथ के प्रबंधक राजाराम यादव एडवोकेट के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मुन्नू यादव ने कहा कि स्व.यादव सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे। विद्यालय के पांच वर्ष तक उपाध्यक्ष तथा 31 वर्ष तक लगातार प्रबंधक रहे। उनके निधन से विद्यालय की अपूर्णनीय क्षति हुई है।
श्री यादव विद्यालय के विकास तथा विद्यालय के कार्यों में रूचि लेकर कार्य का सम्पादन कराते थे। आज पूरा जनपद उनके निधन से मर्माहत है। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज के प्रति समर्पित था। वे सदैव अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी में काम किया और दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ा।
शोक सभा में शैलेश राय, रविन्द्र कुमार पांडेय, पंकज कुमार मिश्र, प्रवीण कुमार सरोज, विनय कुमार, नन्दलाल सरोज, रामसिंह, गोविन्द कुमार, श्याम कुंवर सहित छात्र, छात्राएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार