लालगंज आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जियापुर में मिशन शक्ति अभियान एवं साइबर क्राइम जागरूकता के अंतर्गत एक संयुक्त चौपाल का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) विवेक त्रिपाठी के निर्देशन में, थानाध्यक्ष मनीष पाल के नेतृत्व में किया गया।
चौपाल में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी वरुणेश कुमार मिश्रा द्वारा महिलाओं, बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, सम्मान और सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं के लिए उपलब्ध टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की भी विस्तार से जानकारी दी गई।
उप निरीक्षक वकील सिंह, उप निरीक्षक दीपक राय, उप निरीक्षक ओम प्रकाश कन्नौजिया, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार, महिला मुख्य आरक्षी जानकी सिंह, महिला आरक्षी सोमवती, पूनम मौर्या तथा आरक्षी सर्वेश कुमार द्वारा महिला सुरक्षा से जुड़े टोल फ्री नंबरों की जानकारी देकर पंपलेट वितरित किए गए। साइबर क्राइम जागरूकता सत्र में उप निरीक्षक दीपक राय ने साइबर अपराधों के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद