पटवध/बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह और क्षेत्रादिकारी सगड़ी शुभम् तोद़ी, थानाध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को बिलरियागंज कस्बा में चार रेस्टोरेंट पर छापेमारी किया। इस दौरान रेस्टोरेंट संचालकों में हड़कंप की स्थिति व्याप्त रही।
बिलरियागंज थाना अंतर्गत नगर पालिका परिषद बिलरियागंज कस्बे में संचालित हो रहे रेस्टोरेंटों की शिकायत मिल रही थी जिसको संज्ञान में लेकर चार रेस्टोरेंटों में सीओ सगड़ी शुभम तोंदी तथा एसडीएम सगड़ी श्याम प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष बिलरियागंज सुनील कुमार दुबे मय हमराह की संयुक्त टीम द्वारा बृहसपतिवार को चाहत रेस्टोरेंट, फैमिली रेस्टोरेंट, विशाल रेस्टोरेंट और व्यू रेस्टोरेंट तथा ग्रीन रेस्टोरेंट में छापेमारी कि गई जहां कोई संदिग्ध नहीं मिला। इस बाबत थाना अध्यक्ष बिलरियागंज सुनील दुबे ने बताया कि मौके पर कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। कूड़ा कचरा और गंदगी को देखते हुए रेस्टोरेंट संचालकों को हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र/बबलू राय