फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा सहयोगी मंच के संस्थापक ने राहुल पांडेय को आजमगढ़ जिले का भाजपा सहयोगी मंच का जिलाध्यक्ष बनाया है। भाजपा सहयोगी मंच का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।
राहुल पांडेय फूलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत अम्बारी के पांडेय का पूरा पूर्वे के निवासी हैं। भाजपा सहयोगी मंच के प्रमुख संस्थापक चन्दन पाठक ने उन्हें आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा सहयोगी मंच का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर राहुल पांडेय ने कहा कि भाजपा के सहयोगी साथियो के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करूंगा। जो पार्टी का दिशा निर्देश होगा उसे आगे बढ़ाने के लिए काम करूंगा। उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय