रफी मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर स्थित रफी मेमोरियल स्कूल का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। शाम से शुरू होकर देर रात तक चले बच्चो के प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम को लोग मंत्रमुग्ध हो कर देखते रहे। इस दौरान मेधावी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कुरान के तिलावत के साथ शाम पांच बजे हुई। उसके बाद बच्चो के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हुआ। एक तरफ जहां नाटक के माध्यम से बच्चों ने ‘मुझे मत काटो दुखता है’ से पेड़ पौधों की कटाई पर प्रहार किया। वहीं दूसरी तरफ वर्तमान समय में सोशल मीडिया का बच्चों पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को बच्चों ने नाटक के माध्यम से प्रदर्शित किया। यही नहीं स्वच्छता से लाभ, प्रकृति की रक्षा, मां की ममता आदि की जीवंत प्रस्तुति बच्चो द्वारा की गई। रात 11 बजे तक चले बच्चो के इस प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लोग दातों तले उंगली दबा कर लेते रहे। संस्था के प्रबंधक लियाकत अली ने सभी आगंतुकों का आभार प्रगट किया। इस अवसर पर आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लमीन के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, अनवार आलम, चंद्रिका प्रसाद यादव, राशिद अली, विनय कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *