रागेश्वरी व तेजस्विनी ने ब्रान्स मेडल प्राप्त कर बढ़ाया जनपद का मान

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मथुरा में आयोजित राष्ट्रीय योगासन चौम्पियनशिप प्रतियोगिता में जनपद की दो सगी बहनें रागेश्वरी व तेजस्विनी ने भाग लेकर 17 प्रदेशों की योगासन खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए ब्रान्स मेडल पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता योगा स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा मथुरा के बाजना (नोएडा स्थिति) आर.के. इन्टरनेशनल कालेज में 7 नवम्बर से 9 नवंबर तक तीन दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित किया गया था। जनपद की बेटी रागेश्वरी व तेजस्विनी ने ब्रान्स मेडल व प्रमाण-पत्र प्रतियोगिता की मुख्य निर्णायक डॉ. गरिमा, विभागाध्यक्ष, योग संकाय, के हाथों प्राप्त किया। ग्रामीण परिवेश में पलि-बढ़ी श्रमिक माता-पिता की दोनों बेटियों ने कड़ी मेहनत, लगन के साथ-साथ अनुभवी व भारत सरकार द्वारा अधिकृत योग प्रशिक्षक शंकर प्रसाद योगाचार्य के सानिध्य में योगासन खेल का गहन प्रशिक्षण प्राप्त कर यह मुकाम हासिल किया। रागेश्वरी, श्री जगदीश नरायण, महेंद्र प्रसाद पी.जी. महाविद्यालय, रघ्घूपुर में बी.पी.एड. की छात्रा एवं कु. तेजस्विनी वर्तमान समय में गांधी पी.जी. कालेज मालटारी में बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा है। दोनों योगासन खिलाड़ी बहनों के ब्रांस पदक जीतने पर आशीर्वाद व बधाइयों का तांता लगा रहा। इस उपलब्धि से प्रदेश के साथ जनपद भी गौरवान्वित है।
रिपोर्ट-दीपू खरवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *