गणतंत्र दिवस पर सम्मानित होंगी पुष्पा प्रजापति

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद के ब्लैक पॉटरी उद्योग के उद्यमियों को मिलने वाले स्टेट पुरस्कार में एक और इजाफा हुआ है। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे पुष्पा प्रजापति पत्नी बैजनाथ प्रजापति निवासी फरहाबाद निजामाबाद ने बताया कि लखनऊ में 26 जनवरी के अवसर पर उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा निजामाबाद के ब्लैक पॉटरी उद्योग की पुष्पा प्रजापति को उनके द्वारा बनाये गए राम केवट प्रेम कथा के लिए पुरस्कृत किया जायेगा। इसे उद्योग उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा चयनित किया गया है। पुष्पा प्रजापति ने बताया कि आज रात में वह अपने परिवार के साथ लखनऊ जा रही है। उन्होंने बताया कि उनके पति बैजनाथ प्रजापति को स्टेट पुरस्कार और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार रात दिन ब्लैक पॉटरी उद्योग में काम करता है। उनका चयन होने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और निजामाबाद क्षेत्र के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *