आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सेंट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर में बाल दिवस पर बाल मेले के माध्यम से राज्यवार व्यंजनों का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने गर्मजोशी से प्रतिभाग किया। विद्यालय की सह प्रबंधक ने पं.जवाहर लाल नेहरु के बारे में बताया। इस दौरान सभी बच्चों को केक व टाफी वितरित किया गया। प्रबंधक नवाज अहमद खां ने पं.नेहरू को आधुनिक भारत का शिल्पी बताया। चेयरपरसन तरन्नुम खानम सहित प्रधानाचार्या रेखा सिंह व शिक्षक, शिक्षिकाओं ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विद्यालय परिसर में कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र छात्राओं ने बाल मेले का आयोजन किया। राज्यवार व्यंजन उड़ीसा का भेलपुड़ी, ईडली, सांभर, लड्डू, हैदराबादी बिरयानी एवं पानी पुड़ी, पश्चिम बंगाल के रसगुल्ला, झालमुड़ी, पावभाजी, गुजरात का ढोकला एवं घुघरा सहित विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन भी किया गया। प्रधानाचार्या रेखा सिंह ने पं.जवाहर लाल नेहरू के बारे में विस्तार से बताया। इसी क्रम में सीपीएस मुबारकपुर एवं फरिहा में भी बाल मेले का आयोजन किया गया। प्रबंधक नवाज अहमद खां ने शिक्षक एवं छात्राओं के अथक परिश्रम एवं प्रयास की सराहना करते हुए व्यंजनों का स्वाद लिया और उनका उत्साह बढ़ाया। चेयरपरसन तरन्नुम खानम ने सभी को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी।
रिपोर्ट-रामचन्द्र/प्रमोद यादव