भदुली निजामाबाद मार्ग के दोहरीकरण की मांग को लेकर धरना समाप्त

शेयर करे

निजामाबाद आज़मगढ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के भदुली निजामाबाद के मार्ग के शेरपुर तिराहा पर आज रविवार को सुबह दस बजे से पांच बजे तक समाज सेवी अरुण कुमार और सभासद निजामाबाद कुलदीप कौर ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया है और शाम पांच बजे उनके धरना को निजामाबाद थाना कि डायल एक सौ बारह कि गाड़ी हेड कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार यादव और कांस्टेबल कन्हैया मौर्य धरना स्थल शेरपुर तिराहा पर पहुंचकर सभासद कुलदीप कौर और समाज सेवी अरुण कुमार को जूस पिलाकर धरना खत्म कराया है। अरुण कुमार और पत्नी सभासद कुलदीप कौर के साथ नवमी बार धरना दिया है। इन लोगों कि मांग है कि भदुली निजामाबाद मार्ग का दोहरीकरण किया जाए जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कत न हो। सभासद कुलदीप कौर ने बताया कि निजामाबाद से जिला मुख्यालय आजमगढ़ जाने का सबसे कम दूरी का मार्ग भदुली निजामाबाद मार्ग है। लेकिन सिंगल रोड के साथ जगह जगह सड़के पूर्णरूप से टूटी हुई है और जगह जगह गड्ढा बन गया है जिसके कारण अक्सर लोग अपनी गाड़ी से गिर कर घायल हो जा रहे हैं। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं और स्कूल आने जाने वाले बच्चों और बच्चियों को साईकिल से चलने में होती हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से उक्त मार्ग के बनवाने कि मांग किया है।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *