बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में किया प्रदर्शन

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बांग्लादेश में दीपू दास की निर्मम हत्या और हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष लालगंज जयशंकर सिंह के नेतृत्व में आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जिहादी आतंकवाद के विरोध में जुलूस निकाला गया।
जुलूस सिनेमा हॉल तिराहे से प्रारंभ होकर लालगंज बाजार होते हुए तहसील परिसर पहुंचा जहां आतंकवाद और बांग्लादेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश सरकार द्वारा किए जा रहे हिंदू विरोधी क्रियाकलाप निंदनीय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दीपू दास की पीट-पीटकर हत्या अमानवीय कृत्य है, जिसका विरोध किया जाना जरूरी है।
प्रदर्शन में जयशंकर सिंह, अशोक प्रजापति, अजय जायसवाल, काली प्रसाद तिवारी, पंकज मिश्रा, अंशु मिश्रा, सुधीर श्रीवास्तव, श्यामा सोनकर, हरि यादव, प्रवीण मिश्रा, सोमारु यादव, कृष्ण चंद्र माथुर, ओमप्रकाश शुक्ला, सतीश दुबे, अशोक राय, दिलीप मिश्रा, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *