लोहता थाना इलाके में कुछ ही माह में दूसरी बार सामने आया जिस्मफरोशी का धंधा

शेयर करे

तीन लड़कियां और छह लड़के आपत्तिजनक हाल में पकड़ाए, तीन फरार

वाराणसी (सृष्टि मीडिया)। जिले में 24 घंटे के अंदर दूसरे सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां पर बिल्डिंग मटेरियल फैक्ट्री से नौ लोगों को आपत्तिजनक हालत में लोहता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें तीन लड़कियां और छह लड़के हैं। जबकि तीन आरोपियों की तलाश जारी है। ज्ञात रहे, कुछ सप्ताह पूर्व भी इसी थाना क्षेत्र में दिलबाग गार्डेन में सेक्स रैकेट का मामला सामने आया था।

इलाके में सनसनी

लोहता थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि अब इन पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि लोहता थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बनकट स्थित एक पाइप फैक्ट्री में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है। इसकी सूचना पाकर लोहता पुलिस ने रेड मारी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 24 घंटे में सेक्स रैकेट का यह दूसरा मामला सामने आया है। रविवार की रात भेलूपुर पुलिस ने महमूरगंज के विश्वनाथ पुरी कॉलोनी के किराए के मकान में रेड मारकर चार लड़कों और चार लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया था। इन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, सेक्स रैकेट संचालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *